फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गौशाला से बाहर फेंके जा रहे मृत गोवंश, बीमारी फैलने का खतरा

ishwar ashish Updated Wed, 21 Jan 2026 05:49 PM IST

अमेठी। मुसाफिरखाना की ब्लॉक जगदीशपुर के ग्रामसभा मधुपुर स्थित गौशाला में गंभीर अनियमितता सामने आई है। यहां मृत गायों के शव गौशाला परिसर से निकालकर बाहर खुले स्थानों पर 100 से 200 मीटर दूर फेंक दिए जा रहे हैं। इस स्थिति से आसपास के गांवों में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका गहराती जा रही है। इसको लेकर बुधवार को करणी सैना भारत के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में पदाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। दिए गए विज्ञापन में बताया है कि खुले में पड़े शवों को आवारा कुत्ते नोच रहे हैं, जिससे वातावरण अत्यंत अस्वच्छ हो गया है। स्वच्छता अभियान की मंशा पर इस घटना ने बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। आरोप है कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आंख मूंदे बैठे हैं, जिस कारण ऐसी गतिविधियां लगातार जारी हैं। बताया गया कि इससे पहले तहसील अमेठी क्षेत्र के विकास खण्ड भादर की ग्राम पंचायत रतापुर में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। उस समय करनी सेना के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने उपजिलाधिकारी अमेठी के समक्ष प्रकरण रखा था और मुख्यमंत्री तक ज्ञापन पहुंचाया गया था, फिर भी किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। अब मधुपुर गांव की गौशाला में दोबारा ऐसी ही लापरवाही उजागर होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जिम्मेदारों पर सख्त कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भयावह हो सकती है। समाजसेवियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों पर कानूनी कार्रवाई कर गौशाला संचालन व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान संगठन जिला संरक्षक मुन्ना सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हरीश सिंह , अनुज पांडेय, बाबा दूधनाथ आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें