फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, मची अफरा-तफरी, 2 'घायलों' को पहुंचाया गया जिला अस्पताल

अमेठी जिले के गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को आतंकी हमले की एक मॉक ड्रिल कराई गई, जिसमें अमेठी पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमले ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। मॉक सिचुएशन के अनुसार, आतंकी हमले में करीब 2 यात्री घायल हुए, जिन्हें तत्काल रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा और आम लोगों को जागरूक करना था। जैसे ही घटना की सूचना प्रशासन को मिली, पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी तत्परता से मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार और जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। रेलवे स्टेशन पर अचानक चल रही इस कार्रवाई को देखकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाकर मॉक ड्रिल के उद्देश्य की जानकारी दी। पुलिस और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी मॉक ड्रिल समय-समय पर की जाती हैं ताकि किसी भी आपदा या आतंकी हमले की स्थिति में विभाग त्वरित और समन्वित ढंग से कार्य कर सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें