अमेठी जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल का गन्ना हैदरगढ़ चीनी मिल भेजे जाने के विरोध में बुधवार सुबह बड़ी संख्या में किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के विभिन्न संगठन के पदाधिकारी सुबह आठ बजे चीनी मिल पहुंच गए। सपा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने सरकार के विरोध में जमकर भड़ास निकाली। चीनी मिल की जीएम अंजली गंगवार ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों के गन्ने की तौल चीनी मिल में कराने के बाद हैदरगढ़ पेराई के लिए भेजा जाएगा। जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह टुनटुन किसानों के साथ चीनी मिल परिसर में डटे रहे।