फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश बनी किसानों की परेशानी, फसल सहेजने में जुटे..., खेतों में कटी पड़ी भीगी धान की फसल

दो दिनों से बदला मौसम और मंगलवार भोर हुई बारिश किसानों को परेशानी में डाल दिया है। खेतों और खलिहान में पड़ी धान की फसल भीग गई तो वहीं बोआई की गई आलू, मटर, चना, सरसों चना आदि के खराब होने की आशंका बन गई है। मौसम विशेषज्ञों ने बूंदाबांदी संग हल्की बारिश व बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस समय आलू, मटर, चना, सरसों, अलसी आदि फसलों की बोआई हो रही है। वहीं, किसानों ने अगेती पककर तैयार धान की फसलों की कटाई व पिटाई शुरू कर दी है। कुछ किसान मजदूर लगाकर हाथ से धान की फसलों की कटाई करा दिए हैं। जो खेत व खलिहान में पड़ी है। कंबाइन मशीन से धान की कटाई कराने वाले किसान उपज को बाहर रख दिए हैं। मंगलवार भोर की चार बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई जो सुबह सात बजे तक होती है। किसान भोलानाथ ने बताया कि मजदूर लगाकर धान की कटाई करा दी है। करीब दो बीघा धान की फसल दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के कारण खेत में भीग रही है। किसान सुरेश कुमार शुक्ल ने बताया कि चार बीघा धान की फसल पक कर तैयार है। मजदूर लगाकर एक बीघा धान की फसल कटवाई है। बूंदाबांदी होने से चिंता बढ़ गई है। किसान विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के कारण परेशानी बढ़ गई है। त्रियुगी नारायण ने बताया कि कंबाइन मशीन से चार बीघा धान की फसल कटवाई है। अभी उसे सूखने के लिए धूप चाहिए। लगातार बारिश हुई तो धान खराब हो जाएगा। किसान रामहेत, शैलेंद्र कुमार, राम कुमार यादव आदि ने बताया कि आलू, मटर, सरसों, चना आदि की बोआई कराई है। ज्यादा पानी बरसा तो बोई फसल खराब होने की आशंका है। मौसम के कारण बढ़े जुकाम, खांसी और सांस के मरीज मौसम में बदलाव और बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। ऐसे में गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार व सांस के मरीज बढ़ गए हैं। फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि इस समय ओपीडी में 25 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। सावधानी नहीं बरतने के कारण खांसी, जुकाम, बुखार संग सांस रोगी बढ़े हैं। बताया कि सुबह शाम गर्म कपड़े पहने और एसी कूलर का प्रयोग न करें। सांस के मरीज नियमित दवा संग गंभीर इनहेलर का प्रयोग करें। हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा करीब एक किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलाव आया है। आगामी 24 घंटे में बूंदाबांदी संग हल्की बारिश होने की संभावना है। हवा सामान्य व तेज चलने और औसतन तापमान सामान्य रहने की संभावना है। 31 अक्तूबर तक बोआई और कटाई का काम रोकें जगदीशपुर। खेतों में कटाई के बाद धान की फसल खुले में पड़ी हुई है। अचानक मौसम का रुख बदलने और बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान रामलाल, श्यामसुंदर और रघुवंश सिंह ने बताया कि अगर बारिश हो गई तो कटे धान का दाना काला पड़ जाएगा, जिससे उसकी कीमत भी घट जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ नवनीत कुमार मिश्र ने बताया कि बदले मौसम के बीच किसान धान की कटाई दो-तीन दिनों के लिए स्थगित कर दें। आलू ,चना, मटर, मसूर, सरसों की बोआई 31 अक्तूबर तक न करें। इसके साथ ही गोभी, टमाटर व आलू की फसलों में अभी सिंचाई न करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें