फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Amethi: डायल 112 वाहन से टकराई महिला, इलाज के दौरान मौत

अमेठी जिले के मोहनगंज के ग्राम चेतरा बुजुर्ग में बुधवार को हुए सड़क हादसे में अंजुम बानो (34) घर के बाहर शौच के लिए निकली थीं, तभी बहादुरपुर की ओर से आ रही डायल 112 पुलिस की पीआरबी उनके साथ अनियंत्रित गति से टकरा गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद को पहुंचे और घायल महिला को तिलोई के 200 बेड जिला रेफरल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन गंभीर चोटों के कारण अंजुम बानो की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की तीन नाबालिग बेटियां खुशनामा बानो, सहबीन बानो और शहरीन बानो मां के खोने से बेहाल हैं और लगातार रो रही हैं। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें