फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में राहुल गांधी दौरा आज, सियासी हलचल तेज

नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के बुधवार को प्रस्तावित अमेठी दौरे ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार राहुल गांधी अमेठी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और ग्राम पंचायत संगठन संघ जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे। ऐसे में कांग्रेस संगठन से लेकर स्थानीय नेताओं तक में इस दौरे को लेकर खास उत्साह दिख रहा है। गौरीगंज के तेजी का पुरवा स्थित मैदान को पूरी तरह सियासी रंग में रंग दिया गया है। मंच निर्माण, पंडाल, बैरिकेडिंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था को मंगलवार देर शाम तक अंतिम रूप दिया जाता रहा। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल खुद कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए। कांग्रेस के झंडों और पोस्टरों से सजा मैदान कार्यकर्ताओं के लिए किसी बड़े राजनीतिक आयोजन से कम नहीं दिख रहा था। इस सम्मेलन में संसदीय क्षेत्र से 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी का यह दौरा सिर्फ औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि संगठन में नई ऊर्जा भरने और आगामी राजनीतिक रणनीति का संकेत भी हो सकता है। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि अमेठी राहुल गांधी का परिवार है और वह अपने परिवार के बीच आ रहे हैं। बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा कि सांसद किशोरी लाल शर्मा के साथ संगठन के बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। ये हैं प्रस्तावित कार्यक्रम प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी सुबह रायबरेली से रवाना होकर करीब 10 बजे जामों मार्ग स्थित दिवंगत पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के आवास पहुंचेंगे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद वह तेजी का पुरवा स्थित सम्मेलन स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे वह मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर अल्ट्रासाउंड मशीन और नए ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे।यहां से वह सीधे ख्नऊ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें