फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में नकली पेट्रोल बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, सरगना की तलाश

कमरौली पुलिस और स्वाट टीम ने टैंकरों से पेट्रोल चोरी कर उसमें केमिकल मिलाकर मिलावटी ईंधन तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से निकल गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष मुकेश पटेल और स्वाट प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उतेलवा बाईपास स्थित अर्द्धनिर्मित रया एग्रो फैक्टरी में छापा मारा। वहां पेट्रोल में केमिकल मिलाकर मिलावटी ईंधन तैयार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान यूपीएसआईडीसी कॉलोनी कठौरा निवासी राहुल पासी, पूरे सुचित मजरे महोना निवासी सत्येंद्र कुमार प्रजापति, लखनऊ निवासी आशीष सोनी और कमरौली निवासी जैफ खान को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में पुलिस ने 12 ड्रम केमिकल और 10 ड्रम पेट्रोल बरामद किया। कुल 4,400 लीटर ज्वलनशील पदार्थ की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा दो छोटे टैंकर, एक पंपिंग सेट और दो प्लास्टिक पाइप भी बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामग्री और वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कुलदीप शुक्ला को गिरोह का मुख्य सरगना बताया है। गिरोह के सदस्य टैंकरों से पेट्रोल निकालकर उसमें केमिकल मिलाते थे और तैयार मिलावटी ईंधन विभिन्न फैक्ट्रियों में अधिक कीमत पर बेचते थे। बिक्री से मिलने वाली रकम आपस में बांट ली जाती थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी कुलदीप शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें