फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी हत्याकांड : पुलिस ने किया खुलासा, मुकदमा दर्ज कराने से भड़के आरोपी ने की थी वारदात

कंपोजिट स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी और दो बेटियों की हत्या के आरोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल व बाइक भी बरामद हो गई है। पुलिस के अनुसार चंदन का शिक्षक की पत्नी से संबंध था। इसका सुनील ने विरोध किया और फिर 2018 में छेड़खानी व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी से नाराज होकर उसने बृहस्पतिवार देर शाम पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या कर दी। एसटीएफ के सीओ ने बताया कि रायबरेली जिले के गदागंज क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार और उनकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की बृहस्पतिवार देर शाम अमेठी के शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराए के मकान में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। शिक्षक के पिता राम गोपाल ने रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के तेलियाकोट निवासी चंदन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार देर रात एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चंदन ने बताया कि शिक्षक की पत्नी पूनम से उसका संबंध था। बाद रिश्ते बिगड़ गए तो पूरे परिवार की हत्या कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें