फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर धड़ से किया अलग... अमेठी में युवक की बेरहमी से हत्या, एक साल पहले ही हुई थी शादी

अमेठी में जामो के कल्याणपुर गांव में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। मुर्गी फार्म पर सो रहे शिवम कोरी (25) की बांका से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों की क्रूरता का आलम यह रहा कि शिवम का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस ने चार नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिए हैं। पिता छोटेलाल ने बताया कि बेटा मजदूरी करता था। सोमवार रात गांव के बाहर रितेश के मुर्गी फार्म पर गया था। देर रात तक घर न लौटने पर जब परिजन ढूंढने पहुंचे, तो वह फार्म पर खून से लथपथ पड़ा मिला। ग्रामीणों के साथ परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। वहां पहुंचने पर शिवम को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि दो युवक मुर्गी फार्म पर पहुंचे और चाकू व बांके से ताबड़तोड़ हमला कर शिवम की जान ले ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें