फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ-सीएमएस ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, बोले- बाहर की दवा लिखी तो होगी कार्रवाई

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Dec 2025 01:35 PM IST

अमेठी में ओपीडी में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सोमवार को सीएमओ और सीएमएस ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों को बाहर की दवा नहीं लिखने को कहा। कहा कि अगर बाहर की दवा लिखी गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक रुपये के परचे पर निशुल्क इलाज की आस लेकर मरीज जिला अस्पताल आते हैं। ऐसे में बाहरी जांच व दवा लिखी जाने पर मरीजों को अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ती है। बाहरी मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी संचालक मरीजों को शोषण करते हैं। इसकी रोकथाम को लेकर सोमवार को सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह और सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ओपीडी में मिले मरीजों का परचा देखने संग उनसे बातचीत की। साथ ही बाहर की दवा व जांच लिखी जाने की भी जानकारी ली। ओपीडी में मिले चिकित्सकों को हिदायत देते हुए कहा कि बाहर की दवा व जांच लिखी गई तो शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस ने कहा कि समय समय पर औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों को आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र की दवा लिखने का निर्देश दिया जाता है। बताया कि अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं, चिकित्सकों की ओपीडी में फार्मेसी में उपलब्ध दवाओं की सूची भी दी गई है। जिससे उन्हें दवा लिखने में सहूलियत मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें