फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Birthday: राष्ट्रीय स्तर पर व्यस्तता के चलते अमेठी में घटी राहुल गांधी की उपस्थिति, जिले में मना जन्मदिन

राहुल गांधी पहले जहां अमेठी में ही निवास कर रहे थे तो अब उनका जिले में दौरा काफी कम हो गया है। अमेठी जिले से चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी ने यहां से नामांकन ही नहीं किया। वहीं, रायबरेली से चुनाव जीतने के बाद अभी तक वह मात्र एक बार अमेठी जिले में पहुंचे हैं। हाल ही में 30 अप्रैल को वह संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज में कैंसर विभाग के एक उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहीं रायबरेली जिले में भी वह चुनाव जीतने के बाद मात्र तीन बार ही पहुंचे हैं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी की जरूरत बढ़ गई है। विपक्ष का नेता होने के चलते उन्हें पूरे देश में जाना पड़ता है। उसके बाद भी वह अमेठी से रिश्ता बनाए हुए हैं। वर्तमान सांसद किशोरी लाल शर्मा अमेठी व रायबरेली दोनों जिलों में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जनता के सुख दुख में वह हमेशा शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें