फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के अमेठी पहुंचने से पहले भाजपाइयों ने फूंका पुतला, पुलिस से तीखी नोकझोंक

रायबरेली से सांसद एवं सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को अमेठी पहुंचे। यहां जायस कस्बे में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले राजनीतिक सरगर्मिया बढ़ गईं। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के पास भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प भी देखने को मिली। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा आईटी सेल से जुड़े अंशू तिवारी, सौरव पांडे, अभिषेक सिंह और शिवम मिश्रा ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें