फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोडवेज बस ने यात्रियों को नहीं... बल्कि सवारियों ने धक्का लगाकर बस को पहुंचाया गंतव्य स्थान

यूपी के अमेठी में रोडवेज बसें अक्सर रास्ते में खराब हो जा रही है। इस माह तीसरी बार अमेठी डिपो की बस को धक्का लगाते यात्रियों का वीडियो वायरल हो रहा है। रविवार देर रात्रि आंबेडकर तिराहे पर लखनऊ से चलकर रोडवेज बस अमेठी बस स्टॉप आ रही थी। इसी बीच बस स्टॉप से बीओबी बैंक के पास सड़क पर खराब होकर खड़ी हो गई। बस के खराब होते ही बस में मौजूद यात्री और आसपास के लोग बस को धक्का लगाते हुए बस स्टॉप की तरफ ले जाने लगे। इसी बीच रोडवेज की खस्ताहाल बस का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। वहीं बस के ड्राइवर ने कहा कि बस लखनऊ गई थी और वहां से आ रही थी, लेकिन सेल्फ खराब होने की वजह से बीच सड़क खड़ी हो गई। वीडीयो वारयल होते ही रविवार सुबह समाजवादी पार्टी ने भी निशाना साधा है और अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि जनता पूरा किराया भी दे और बस में धक्का भी लगाए। यात्रियों को ऐसी सुविधा दे रहे है हमारे परिवहन मंत्री। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई थी। बस को वर्कशॉप भेज कर सही कराया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें