यूपी के अमेठी में रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर बाइक को चपेट में लेते हुए एक कॉम्प्लेक्स में घुस गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जामो थाना क्षेत्र के देवनगर चौराहे पर हुआ। मृतक की पहचान अनुज (28) निवासी दखिनवारा के रूप में हुई है। जबकि अनुज का साथी कुलदीप कुमार (30) और ट्राला चालक हंसराज निवासी राजापुर, रायबरेली गंभीर रूप से घायल हैं। उनके घरवालों को सूचना दी गई है।