फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, घोषित बिजली कटौती और पेपर लीक पर अमेठी में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई, अघोषित बिजली कटौती, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर अमेठी में शनिवार को सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि खाद्यान्न, फल-सब्जियां, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और बिजली की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कई क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। भर्ती व प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक के मामले में आक्रोश दिखा। जिलाध्यक्ष ने कहाकि लाखों युवा वर्षों तक कठिन मेहनत कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक की घटनाएं उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देती हैं। इससे युवाओं में निराशा और व्यवस्था के प्रति अविश्वास बढ़ रहा है। मांग उठाई कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और गरीब और मध्यम वर्ग के लिए राहतकारी योजनाएं लागू की जाएं। साथ ही पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली को तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित बनाने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें