फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस के गढ़ से सपा का नया पोस्टर, 'अखिलेश का फियर... भाजपा का अंत नियर'

उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर इस बार पार्टियों के बीच पोस्टर वार जारी है। अब अमेठी में सपा की तरफ से पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखा कि '27 के सत्ताधीश अखिलेश यादव'। 'जितना चुनाव टालोगे, उतना बुरा हारोगे'। यह पोस्टर समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष की ओर लगाया गया है। मंगलवार की सुबह-सुबह पोस्टर सामने आने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने अंबेडकर तिराहे पर यह पोस्टर लगाया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 27 का सत्ताधीश बताया। पोस्टर में लिखा है कि 'अखिलेश का फियर है, भाजपा का अंत नियर है'। इसके अलावा 'जितना चुनाव टालोगे, उतना बुरा हारोगे' के नारे को देहराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें