फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के पिता पर मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के विरोध में अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ब्लॉक परिसर से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता हनुमान तिराहे होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए खड़गे का पुतला दहन किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिए। कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पुतला दहन करने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच रोकटोक हुई। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने विरोध जारी रखा और पुतला फूंक दिया। मौके पर अखिलेश कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। भाजपा जिला महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर की गई टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कांग्रेस अध्यक्ष को अपने बयान पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की टिप्पणियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें