फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुरा एक्सप्रेस से अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु

मधुवेंद्र सचान Updated Tue, 14 Jul 2026 04:35 PM IST

बेगमपुरा एक्सप्रेस से अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु निहालगढ़ स्टेशन पर पुष्पवर्षा कर दी विदाई, जयघोष से गूंजा परिसर संवाद न्यूज एजेंसी अमेठी जगदीशपुर: निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से मंगलवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस के जरिए अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और उनके परिजन स्टेशन परिसर में जुट गए। इस दौरान पूरा परिसर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। बाबूगंज सगरा के पीठाधीश्वर स्वामी मौनी जी महाराज ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया और सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। प्रस्थान से पहले श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। जयशंकर त्रिवेदी (मुन्ना) ने यात्रियों के लिए समोसे और पेयजल की व्यवस्था कराई। सिंहपुर, वलीपुर, कटेहटी सहित आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते हुए बेगमपुरा एक्सप्रेस से रवाना हुए। यात्रा पर जाने वालों में विनोद सोनी, सुनील सोनी, अनिल वर्मा, हर्षित सोनी, रंजन सोनी, उपेंद्र वर्मा, पायल सोनी, नेहा सोनी, मोनिका, वीना शुक्ला, आरती, शिवाकांत, धर्मवीर, सुरेंद्र, महेश, अजीत साहू, राकेश मौर्य सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। इस अवसर पर भरत सिंह, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के अश्विनी पांडेय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और यात्रियों का उत्साहवर्धन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें