फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर चंदा विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र पहुंचे अयोध्या, एसआईटी गठन पर कही ये बात

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति और चढ़ावा प्रकरण की जांच को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर जांच समिति का गठन किया है। समिति में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। सरकार ने एसआईटी से एक सप्ताह के भीतर प्रारंभिक तथा 15 दिनों में अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। जांच समिति की संस्तुतियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें