फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi:जमीन पर जबरन कब्जा पर पीड़ित परिवार धरने पर बैठा, पुलिस पर मिली भगत का आरोप

ishwar ashish Updated Thu, 19 Dec 2024 04:17 PM IST

अमेठी तहसील क्षेत्र के महमूदपुर के रामनाथ पुर बड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार जबरन कब्जे के विरोध में परिवार संग गुरुवार को तहसील परिसर पर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि पुलिस व राजस्व विभाग की मिली भगत से गांव के कुछ लोगो द्वारा उसकी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। इसके लिए वह अधिकारियों के यहां उचित कार्रवाई के लिए बहुत भाग दौड़ की लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो वह क्षुब्ध होकर गुरुवार को परिवार के साथ धरने पर बैठ गया। आरोप है कि गुरुवार को सुबह बेटी व बहू को भी विपक्षी मारपीट की जिसके बाद भी पुलिस को सूचना दी पर कोई कार्यवाही नही की। पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोई विचार नहीं हुआ, जिसके कारण हम लोग आमरण अनशन करने के लिए मजबूर हैं। पीड़ित परिवार को धरने से उठा प्रार्थना पत्र पर ध्यान देते हुए नायब तहसीलदार गायत्री प्रसाद तिवारी ने मामले के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें