फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मंगलवार की साप्ताहिक बंदी फिर से बहाल करने की मांग की

अभी हाल ही डीएम द्वारा अमेठी नगर पंचायत की साप्ताहिक बंदी मंगलवार के बजाय रविवार करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।आज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर साप्ताहिक बंदी को फिर से मंगलवार करने की मांग की जिस पर प्रशासन ने जल्द विचार करने का आश्वासन दिया है। दरअसल अभी कुछ दिन पहले ही डीएम निशा अनन्त ने एक आदेश जारी करते हुए अमेठी कस्बे की मंगलवार की साप्ताहिक बंदी को रविवार कर दिया था। रविवार का आदेश आते ही व्यापारियों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी की कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की मौजूदगी में बैठक हुई बैठक में व्यापारियों ने मंगलवार की बंदी को पुनः बहाल करने की मांग की जिसके बाद आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृव में व्यपारी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर साप्ताहिक बंदी को पुनः मंगलवार को करने की मांग की जिस पर प्रशासन द्वारा मामले पर जल्द से जल्द विचार करने का आस्वासन दिया गया। वहीं, जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि पहले मंगलवार की बंदी होती थी तो व्यापारी आसानी से बड़े शहरों में जाकर अपना व्यवसाय करते थे लेकिन रविवार को बंदी होने की वजह बड़े शहर भी बंद रहते है जिस कारण व्यापार पर बहुत असर पड़ेगा। प्रशासन को इस मामले पर जल्द से जल्द विचार करते हुए रविवार की साप्ताहिक बंदी को निरस्त करते मंगलवार को फिर से साप्ताहिक बंदी किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें