फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो महिलाओं समेत पांच घायल

ishwar ashish Updated Fri, 06 Dec 2024 04:00 PM IST

अमेठी जिले के जायस इलाके में शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसा जायस थाना क्षेत्र के गौरीगंज रोड पर हुआ है। जायस कोतवाली क्षेत्र के टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कस्बे में गांधीनगर से जायस की तरफ जा रही बाइक और जायस से गांधीनगर की तरफ जा रही दो बाइको में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलो को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी और दोनों में आमने-सामने टक्कर हुई है। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं।सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें