फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: शव को घर के बाहर रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

अमेठी जिले के मोहनगंज इलाके में शनिवार की शाम गांव के बाहर नाले के पास युवक का शव मिला था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए और अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। परिजन पिछले 18 घंटे से शव को घर के बाहर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास नकर रही है। मोहनगंज थानाक्षेत्र के ग्राम राजा का पुरवा मजरे बारकोट गांव निवासी संतोष (32) पुत्र मंगल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार रात नाले के पास पड़ा मिला था जिसके बाद घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। पुलिस को शव के पास से मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। मृतक के भांजे इंद्रेश कुमार ने अपने बयान में चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपा था जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले को लेकर परिजनो ने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद घर ले आए और शव को घर के बाहर रखकर परिजन मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही और परिजनों को समझाने का प्रयास किया जाता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें