फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, वाराणसी हाइवे पर घर के नजदीक हुआ हादसा

लखनऊ वाराणसी हाईवे पर बुधवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। कमरौली थाना क्षेत्र के चौधरी का पुरवा मजरे कठौरा में बुधवार की शाम को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित भेल संविदा कर्मी रविंदर पाल (38) की ड्यूटी कर बाइक से घर जाते समय रास्ते में लखनऊ वाराणसी हाईवे स्थित घर के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर घायल हो गए जिन्हें ट्रामा सेन्टर जगदीशपुर में इलाज के लिए ले जाया गया जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जगदीशपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामले में थाना अध्यक्ष कमरौली अभिनेष कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल पति की मौत के बाद पत्नी पूनम पाल की तो जैसे दुनिया ही लुट गई हो, वहीं बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है। आठ वर्षीय पल्लवी और छ वर्षीय तन्मय को चिन्ता है कि अब उसकी पढ़ाई कैसे पूरी होगी,। पिता काशी प्रसाद को चिंता है कि अभी तक रविंदर घर का खर्च नौकरी करके चलाते थे। दूसरा बड़ा बेटा हरजिंदर पाल कैंसर पीड़ित है। परिवार को चलाने के लिए दो बीघा खेती का ही सहारा हैं। मां केवला की बेटे को खोने के बाद रो-रो कर आंखे पथरा गई हैं। वो कहती हैं कि जिसे नौ माह कोख में रखकर गोद में खिलाया आज उसी का शव पर बिलखना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें