फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: समूह की महिलाओं ने केले की खेती कर बनाई पहचान, 70 हजार की लागत से शुरू की केले की खेती

अमेठी जिले के संग्रामपुर ब्लॉक के जोगापुर गांव का राजकमल स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में महती भूमिका अदा कर रहा है। समूह की महिलाओं ने करीब 70 हजार रुपये की लागत से केले की खेती शुरू की है जिससे उनकी आय भी शुरू हो गई है। इस समूह से जुड़ी महिलाओं ने अप्रैल 2010 में 20 रुपये से समूह की शुरूआत की थी। समूह में कुल 11 महिलाएं हैं। वर्ष 2013 में महिलाओं ने अपनी जमा राशि 50 रुपये प्रति महिला कर दी थी। वर्ष 2021 में गांव निवासी अध्यक्ष नीलम सिंह, कोषाध्यक्ष सुदामा देवी, सचिव रामलली व ज्ञाना देवी, कृष्णा देवी, नंदनी सिंह, मधु सिंह, उर्मिला देवी, उतराजी, ज्योति, कल्पना आदि ने एनआरएलएम से जुड़कर 100 रुपये प्रतिमाह जमा करना शुरू किया। महिलाओं ने प्रति माह 100 रुपये जमा कर अपनी आमदनी प्रति महिला सालाना 15 हजार रुपये तक पहुंचा दिया है। महिलाओं ने समूह से ही 70 हजार रुपये लगाकर केले की खेती शुरू की जिसमें सभी महिलाएं काम कर रही हैं। पहली बार केले की फसल में लागत छोड़कर महिलाओं ने करीब डेढ़ लाख रुपये की आमदनी की थी। इस बार फिर फसल तैयार हो रही है। अमेठी, जायस, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर आदि जनपदों के व्यापारी खेत से ही फसल की खरीदारी कर लेते हैं। अध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि इस कार्य को बड़े स्तर पर पहुंचाया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि समूह से वह वर्ष 2020 में दो लाख रुपये लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये अपने पास से लगाकर मुर्गी फार्म भी चला रही हैं। वह इसको स्वयं कर रही हैं। हालांकि, घाटा और मुनाफा के बीच करीब डेढ़ से दो लाख रुपये मुर्गी फार्म से मुनाफा कमा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें