फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: कुत्ते के जन्म पर महिलाओं ने गाया सोहर, गांव में हुआ सामूहिक भोज

ishwar ashish Updated Mon, 09 Dec 2024 09:07 PM IST

कुतिया ने बच्चों को जन्म दिया तो गांव की महिलाओं ने ढोलक की थाप पर सोहर गीत गाया। इसके बाद विधि विधान से पूजन आदि के बीच कई रस्में निभाई गईं। मोहल्ले के लोगों ने एकत्र होकर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जायस कस्बे में रविवार शाम जानवरों के प्रति मनुष्य का प्रेम अलग अंदाज में दिखा। कस्बे के वार्ड नंबर छह में चार दिन पहले एक कुतिया ने बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद मोहल्ले की रेखा और सोनी ने कुतिया के बच्चे का निकासन किया। उसे बकायदा नहलाया गया। मिठाई बांटी गई। रात्रि भोज में मोहल्ले के लोग शामिल हुए। रेखा ने बताया कि यह खुशी परिवार में एक नए सदस्य के आने जैसी है। कुतिया को पाला गया था, उसने चार पिल्लों को जन्म दिया है। इसके बाद घर के बच्चों ने उसका जन्मोत्सव मनाने की जिद की। जिसके बाद सभी ने मिलकर जन्मोत्सव मनाया तो इसकी चर्चा हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें