गौरीगंज के पूरे रग्घुपुर वार्ड में बुधवार को भव्य कलश यात्रा संग श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा स्थल से निकली यात्रा में शामिल महिलाएं व पुरूष विभिन्न धार्मिक स्थलों का पूजन किया। पूजन के बाद यात्रा कथा स्थल पर समाप्त हुई तो प्रवाचक ने पहले दिन की कथा सुनाते हुए कहा कि कहा कि संसार में जितनी भी समस्याएं हैं, उनका समाधान भागवत कथा के श्रवण और मनन में निहित हैं। कथा स्थल से आरंभ हुई कलश यात्रा शहर की बाजार के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए बूढ़न माता धाम पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूल बर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के धार्मिक जयघोषों ने शहर के माहौल को भक्तिमय बना दिया। बूढ़न माता धाम पर प्रवाचक आचार्य सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज संग आए पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजन करवाया। पूजन के बाद यात्रा कथा स्थल पर समाप्त हुई। पहले दिन की कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक पवित्र ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का दर्पण है। यह मनुष्य को अज्ञान से ज्ञान की ओर, मोह से मोक्ष की ओर और संसार से परमार्थ की ओर ले जाता है। जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ इसे सुनता है, उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। नारदजी के प्रसंग को सुनाते हुए कहा कि त्रिलोक में सबसे दुर्लभ श्रीमद्भागवत है, जो केवल सौभाग्यशाली लोगों को सुनने और समझने को मिलता है। भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन हमें जीवन की सच्ची राह दिखाता है। पहले दिन परीक्षित जन्म सुखदेव आगमन की कथा सुनाई गई। इस मौके पर आदित्य शुक्ल, राजेंद्र कुमार तिवारी, केवल प्रसाद शुक्ल, दीपक तिवारी, अतुल तिवारी, अंकिता तिवारी महाश्वेता संग बड़ी संख्या महिला व पुरूष मौजूद रहे।