फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: बुजुर्ग मां जमीन का बैनामा करने पहुंची तो बेटी ने रजिस्ट्रार कार्यालय में किया हंगामा

अमेठी जिले की गौरीगंज तहसील क्षेत्र के सरमे गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला अपनी ढाई बीघे जमीन का बैनामा करने मंगलवार को गौरीगंज रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची। जानकारी होने पर उनकी बेटी मौके पर पहुंच गई और बैनामे का विरोध करते हुए हंगामा करने लगी। हंगामे से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुजुर्ग गयादेई देवी अपने एक रिश्तेदार के नाम जमीन का बैनामा कराने के लिए मंगलवार को गौरीगंज स्थित उप निबंधक कार्यालय पहुंचीं। रजिस्ट्री की प्रक्रिया कार्यालय में शुरू ही होने वाली थी कि तभी उनकी बेटी प्रदीप कुमारी मौके पर पहुंच गई और जोरदार विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। बाहर अधिवक्ता संग अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सब-रजिस्ट्रार राजीव सक्सेना ने हस्तक्षेप करते हुए बैनामा करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने दोनों पक्षों को सलाह दी कि यह पारिवारिक मामला है, इसे आपस में बातचीत के जरिये सुलझाया जाए। बैनामा प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें