फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं को घरों में रोका, नीट पेपर लीक के विरोध में लखनऊ जाने की थी तैयारी

रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Jun 2026 10:12 AM IST

नीट पेपर लीक मामले को लेकर लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम से पहले शनिवार देर रात जिले के कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों में रोक दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस देर रात उनके आवास पर पहुंची और उन्हें बाहर निकलने से मना कर दिया। इसके बाद रविवार को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनकी लखनऊ जाने की योजना प्रभावित हो गई। कांग्रेस नेताओं के अनुसार एनएसयूआई की ओर से नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के विरोध में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम तय था। इसमें शामिल होने के लिए अमेठी से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी लखनऊ जाने वाले थे। कार्यक्रम से पहले ही पुलिस की सक्रियता बढ़ गई और कई नेताओं के घरों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह को उनके आवास पर ही रोक दिया गया। इसके अलावा कांग्रेस नेता प्रांजल तिवारी, राजू ओझा, हनुमत विश्वकर्मा समेत कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार का लिखित आदेश नहीं दिखाया गया और न ही कार्रवाई का स्पष्ट कारण बताया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें