फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में व्यस्ततम चौराहों पर लगेंगे एनपीआर कैमरे, अपराध पर लगेगी लगाम

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Mar 2025 02:30 PM IST

अमेठी में अपराध कर फरार होने वाले अपराधियों पर पुलिस ने नकल करने की तैयारी शुरू कर दी है।एसपी के निर्देश पर जिले के पांच सबसे व्यस्ततम चौराहा पर हाई क्वालिटी के एनपीआर कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कैमरे अपराधियों के गाड़ियों के नंबर प्लेट को तुरंत रीड कर उसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देंगे।इसके साथ ही इन कैमरो द्वारा सड़क पर स्टंट करने वाले हुरदंगियों पर भी नजर रखे जाएगी। अभी तक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर अपराधी आसानी से भीड़भाड़ वाले इलाकों से होते हुए फरार हो जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अमेठी एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले के पांच सबसे व्यस्ततम चौराहों पर एनपीआर(नंबर प्लेट रीडिंग) लगाए जाएंगे।ये हाई क्वालिटी कैमरे अपराधियो की गाड़ियों की नंबर प्लेट को तुरंत रीड कर लेंगे और इसकी सूचना कंट्रोल रूम को जाएगी।सूचना मिलते ही पुलिस पूरे इलाके में एक्टिव होकर अपराधियों तक पहुँच जाएगी। एनपीआर कैमरे लगाए जाने को लेकर एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि जिले के पांच चौराहों को चिन्हित किया जा रहा है।जिन पर प्रत्येक दिशा से आने वाले गाड़ियों की पहचान के लिए एनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे।इन कैमरों से घटना में शामिल वाहनों की पहचान करने में आसानी होगी।इसके साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले ,बाइक स्टंट करने वाले वाहनों की भी पहचान में आसानी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें