फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में स्वामी योगेश्वराचार्य बोले- सनातन पर राजनीति नहीं, संरक्षण और संवर्धन पर हो काम

अमेठी में कोडरी नुवावा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दौरान बृहस्पतिवार को प्रवाचक जगद्गुरु स्वामी योगेश्वराचार्य जी महाराज ने कहा कि संस्कृत, संस्कृति और सनातन धर्म पर केवल राजनीति करने के बजाय इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश की प्राचीन गुरुकुल परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है, जिसे बचाने के लिए संत-महात्माओं के साथ सरकार और समाज को भी आगे आना होगा। स्वामी योगेश्वराचार्य जी ने कहा कि आज का राजनीतिक माहौल जातिवाद और विभाजनकारी सोच की ओर बढ़ रहा है, जबकि सनातन धर्म पूरी मानवता के कल्याण की बात करता है। “सर्वे भवन्तु सुखिनः” का संदेश देने वाला सनातन धर्म समाज में प्रेम, समरसता और भाईचारे की भावना पैदा करता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन करें, जो सनातन संस्कृति, संस्कृत भाषा, समाज और राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लोककल्याण और भक्ति का महासागर है। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है। कथा मनुष्य को सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।स्वामी जी ने सनातन धर्म की रक्षा और सामाजिक एकता के लिए सभी से संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें