फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली गई शोभायात्रा, शीतला माता मंदिर में चल रहा अनुष्ठान

यूपी के अमेठी में ग्राम पंचायत लोहरता के पूरे शिव गुलाम गांव में नव निर्मित शीतला माता मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए बुधवार से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान चल रहा है। शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो लोहरता गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर, पंचमुखी हनुमान जी, ताला स्थित बाबा मुकुट नाथ धाम, हनुमानजी मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, शनिदेव मंदिर, भगवान गणेश मंदिर पहुंची। जहां दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया। इस दौरान श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मूर्ति भ्रमण के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रकांड विद्वानों ने मंदिर में मूर्ति की स्थापना कराई। कार्यक्रम संयोजक विद्याधर शुक्ला ने शनिवार को विशाल भंडारा आयोजित होगा। इस दौरान यजमान शत्रुघ्न शुक्ल, नीलम शुक्ल, सुरेश शुक्ल, उमापति शुक्ल, श्री नारायण शुक्ल, राजदेव, राम जी शुक्ल, संतोष कुमार शुक्ल, तीर्थराज, भीम मिश्र, सियाराम यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें