फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में पिकअप की टक्कर से बालक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया प्रदर्शन

अमेठी में भाले सुल्तान शहीद स्मारक के नारा अढ़नपुर गांव निवासी रामनाथ के बेटे गुलशन (13) की शनिवार शाम पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण कादूनाला-थौरी मार्ग पर उतर आए। शव रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और बाद में शव कब्जे में लिया। रामनाथ के अनुसार, उनका बेटा गुलशन गांव में पूर्व प्रधान के घर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद टेंट लादकर लौट रही पिकअप की चपेट में वह आ गया। हादसे में गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पिकअप चालक इन्हौंना के शिवटोला गांव निवासी संतोष मौर्य की पिटाई कर दी। पिटाई में वह घायल हो गया। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर कल्लू को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। वहीं परिजनों का आरोप है कि चालक वाहन छोड़कर मौके से निकल गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी और अन्य मांगों को लेकर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी तनुज पाल पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन जाम समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद एसडीएम अभिनव कनौजिया और सीओ अतुल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें