घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जा रही पीआरवी सड़क पार कर रहे नीलगाय से टकरा गई। हादसे में गाड़ी पर सवार हेड कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को अमेठी सीएचसी में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है और स्थिति खतरे से बाहर है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर गांव में विवाद की सूचना पर पीआरवी मौके पर जा रही ही। रास्ते में ककवा रोड महाराजपुर गांव के पास सड़क क्रॉस कर रहे एक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पीआरवी सवार सिपाही रामसुख,राजकुमार सिंह और ओमप्रकाश घायल हो गए। हादसा होते देखा आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद फिलहाल तीनों की स्थिति खतरे से बाहर है।