फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में निकाली गई बाबा खाटू श्याम की विशाल शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 12:05 PM IST

यूपी के अमेठी में मंगलवार की सुबह बाबा खाटू श्याम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा जायस कस्बा स्थित हनुमान मंदिर से निकली। करीब दो किमी चलकर हनुमान दल में जाकर समाप्त हुई। इसमें गाजे-बाजे के बीच श्रद्धालु जमकर थिरके। जगह-जगह फूलों की बारिश करके यात्रा का स्वागत किया गया। इसमें सभी श्रद्धालुओं ने एक ही रंग का वस्त्र और बाबा खाटू श्याम का निशान झंडा लेकर आगे बढ़े। शोभायात्रा मार्ग पर स्वागत के लिए कालीन बिछाई गई थी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि आज हारे के सहारे बाबा खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली गई है। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। सुरक्षा के मद्दनेजर पुलिस भी तैनात रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें