फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में महिला की मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

अमेठी के शाहगढ़ क्षेत्र में हादसे में जान गंवाने वाली मायावती का शव शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आर्थिक मदद और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गौरीगंज-अठेहा मार्ग पर गांव के पास जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे रहे। पठानपुर गांव निवासी मायावती (40) की शुक्रवार को गौरीगंज-सैंठा मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों ने डंपर मालिक से आर्थिक मदद दिलाने और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग उठाई। ग्रामीणों और परिजनों का कहना था कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। जाम लगने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक परिजन अपनी मांगों पर अड़े थे और पुलिस अफसर समझाने में जुटे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें