फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में कड़ी सुरक्षा में आठ केंद्रों पर शुरू हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा

अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहली पाली में 2640 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षणशाह, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, जीजीआईसी अमेठी, जीजीआईसी गौरीगंज, जीजीआईसी शाहगढ़, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी में लगे अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और आवश्यक सामग्री के साथ ही प्रवेश दिया गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें