अमेठी के गौरीगंज में विकास भवन के बगल खेल मैदान में स्थानीय विधायक राकेश प्रताप सिंह ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने पहली बाल पर ही छक्का मार दिया, जिससे दर्शकों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। वहीं करीब एक ओवर के दौरान विधायक को कोई भी क्रिकेट खिलाड़ी आउट नहीं कर सका। विधायक ने औपचारिक रूप से फीता काटकर भी उद्घाटन किया, वहीं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान आयोजक अर्पित सिंह, सत्यम सिंह, सिंकू सिंह, आशुतोष, निखिल सिंह आदि मौजूद रहे।