फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में जिला मुख्यालय में सात पेट्रोल पंप, सिर्फ एक में मिल रहा सीमित फ्यूल

अमेठी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शनिवार को भी कम नहीं हुई। जिला मुख्यालय गौरीगंज में संचालित सात पेट्रोलपंपों में से सिर्फ मिश्रौली में ईंधन की बिक्री हुई। दो पंपों पर आया 26 हजार लीटर ईंधन महज तीन घंटे में बिक गया। शेष पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड टंगा मिला। सबसे ज्यादा समस्या डीजल नहीं मिलने से हो रही है, जिसके चलते कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। शहर में कटरा लालगंज में दो, बरनाटीकर, जामों तिराहा, काजीपट्टी, दयालापुर और मिश्रौली में एक-एक पेट्रोलपंप हैं। मिश्रौली के अलावा अन्य छह में शुक्रवार को ही ईंधन खत्म हो गया था। शनिवार दोपहर बरनाटीकर में 14 हजार लीटर और कटरा लालगंज के एक पेट्रोलपंप 12 हजार लीटर ईंधन (पेट्रोल और डीजल बराबर मात्रा में) पहुंचा। कुछ ही देर में दोनों पंपों पर ठीकठाक भीड़ लगी और सारा ईंधन बिक गया। इन पंपों पर भी नो स्टॉक का बोर्ड लगा दिया गया। मुख्यालय के अलावा ग्रामीणअंचल के अधिकांश पेट्रोलपंपों पर 12 से 24 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। कुछ पंपों पर छह से 12 घंटे के अंतराल पर आपूर्ति पहुंच रही है लेकिन अग्रिम भुगतान व्यवस्था और बैंक बंद रहने से संचालकों की दिक्कत बढ़ गई है। पेट्रोल पंप संचालक एसोसिएशन के अध्यक्ष अपूर्व पांडेय ने बताया कि ईंधन की वास्तविक कमी नहीं है, आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, मगर मांग अचानक बढ़ने से स्टॉक जल्दी समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग आवश्यकता से अधिक ईंधन भरवा रहे हैं और टंकी फुल कराने पर जोर दे रहे हैं, जबकि कई मामलों में कम मात्रा पर्याप्त होती है। सामान्य दिनों में दो दिन चलने वाला स्टॉक अब दो से तीन घंटे में खत्म हो रहा है। टैंकर आने में समय लगने से बीच-बीच में आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे समस्या बढ़ रही है। जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि जिले में ईंधन की आपूर्ति सामान्य है। कुछ स्थानों पर अचानक मांग बढ़ने से अस्थायी दिक्कत दिखी है। सभी पंपों पर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और स्थिति जल्द सामान्य होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें