फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में गैस सिलिंडर के लिए सात-सात दिन इंतजार के बाद लौट रहे उपभोक्ता

Bhupendra Singh Updated Thu, 14 May 2026 03:15 PM IST

अमेठी में रसोई गैस की किल्लत से शहर और ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस एजेंसियों पर रोज भीड़ उमड़ रही है लेकिन बुकिंग के बाद भी लोगों को समय से सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। हालत यह है कि कई घरों में महिलाएं फिर चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। गौरीगंज स्थित शिवांश गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। लोगों का कहना था कि सात व 15 दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था और ओटीपी भी आ गया लेकिन गैस नहीं मिल सकी। नियमित आपूर्ति न होने से रोज एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। करीब 300 सिलिंडर का लोड आते ही एजेंसी पर भीड़ बढ़ जाती है। कुछ लोगों को सिलिंडर मिल जाता है, जबकि बाकी को निराश होकर लौटना पड़ता है। 12:20 बजे एजेंसी पर मिले नेवादा किशुनगढ़ निवासी विशेष कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से वह एजेंसी का चक्कर काट रहे हैं। आज यहां बताया जा रहा है कि पासबुक पर इंट्री नहीं कराए हो इसलिए गैस नहीं मिलेगी, जबकि ऑनलाइन बुकिंग हुई है। गौरीगंज निवासी रामजी ने कहा कि 15 दिन पूर्व उनकी गैस बुक हुई है। लगातार सिंलिंडर के लिए चक्कर काट रहे हैं। सुबह से लाइन में लगे हैं परची मिल जाए तो गोदाम पर सिलिंडर लेने जाएं। कहा कि आज मिल पाएगा या नहीं इसका पता नहीं है। गौरीगंज कस्बे के अनीश ने बताया कि फरवरी माह में वह गैस सिलिंडर लिए थे। कई दिनों से वह चक्कर काट रहे हैं। कभी केवाईसी तो कभी कुछ बता कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। आज बताया गया कि अभी आपको सिलिंडर नहीं मिल पाएगा। 25 मई के बाद आना तभी बुकिंग हो पाएगी। मजबूरी में महिलाओं को चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। अरगवां निवासी संजना ने कहा कि दो माह से सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। चूल्हे के धुएं से आंखों में जलन हो रही है लेकिन परिवार के लिए खाना बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी न होने का दावा किया जा रहा है, जबकि उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। आज किसी तरह पर्ची मिली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें