फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में बेकरी की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने चार घंटे में पाया काबू

अमेठी में बेकरी की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी बाजार की है। यहां महबूब आलम की बेकरी की दुकान है। सुबह लगभग 4.00 बजे इसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में सामान जल गया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग दौड़े। मगर, आग की भयावह देख कोई भी नजदीक नहीं जा सका। दुकानदार महबूब आलम ने बताया कि दुकान में बेकरी संबंधी सभी सामग्री रखी थी। वह जल गई है। कुछ देर बाद आग इतनी विकराल हो गई कि दुकान की दीवारें भी दरकने लगीं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआत में दो गाड़ियों से आग बुझाने की कोशिश हुई, लेकिन असफल रहने पर अतिरिक्त तीन वाहन बुलाने पड़े। कर्मचारियों ने दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और भीतर धधक रहे हिस्सों को काबू में करने का प्रयास किया। लगभग चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें