फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में बीजेपी जिलाध्यक्ष और बीएलओ विवाद पर सियासत गरमाई, सपा ने लगाए गंभीर आरोप

Avinash Anand Updated Thu, 05 Feb 2026 04:38 PM IST

अमेठी में संग्रामपुर के ठेंगहा गांव में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशू शुक्ल और बीएलओ के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सपा के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम संजय चौहान को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई का आग्रह किया। इस मामले में कांग्रेसी नेता भी खासे मुखर हैं। उधर, बीजेपी जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। ठेंगहा के हरिजन टोला में बुधवार को भाजपा की ओर से एसआईआर को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इसमें गांव की तीनों बीएलओ को भी बुलाया गया था। बीएलओ सुभद्रा कुमारी पति राकेश कुमार मौर्य के साथ देर से पहुंची थी, तब तक मीटिंग समाप्त हो गई थी। इस पर राकेश ने वहां कहा कि भाजपा पदाधिकारी कैसे बीएलओ की बैठक बुला सकते हैं। राकेश की मोहल्ले के लोगों से बात हो रही रही थी कि तभी कुछ भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए, जिसके बाद विवाद हो गया। राकेश का आरोप है कि भाजपाइयों ने उनकी पत्नी से अभद्रता की। राकेश को बिना वजह पीटा गया और वीडियो बना रही सुभद्रा से मोबाइल छीन लिया गया। ये सब भाजपा जिलाध्यक्ष की शह पर हुआ। इसी प्रकरण में सपा के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अगुवाई में सपाइयों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जांच की मांग की। उधर, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, राजीव सिंह और युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने सुभद्रा मौर्या और उनके परिजनों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली। कांग्रेस नेताओं ने मामले को उच्च स्तर तक उठाने और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेता हीरालाल यादव ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लोकतंत्र में कर्मचारियों की गरिमा और सुरक्षा सर्वोपरि है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें