फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में 30 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन, मुहर्रम के कारण मरीजों की संख्या रही कम

यूपी के अमेठी में रविवार को रानीगंज सहित जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान रानीगंज पीएचसी पर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहीं। हालांकि मुहर्रम पर्व के कारण मरीजों की संख्या कम रही। आरबीएसके के चिकित्सक डॉ. अभिषेक सक्सेना ने बताया कि कुल 13 मरीज आए थे। इनमें अधिकांश को बुखार, सर्दी-जुकाम, ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या थी। थौरी निवासी पिंटू तिवारी ने बताया कि बुखार और जुकाम था। डॉक्टर ने जांच करके दवा दी है। रानीगंज के सुंदरलाल शर्मा ने कहा कि हर रविवार बीपी-शुगर की नियमित जांच कराने आता हूं। मऊ अतवारा की नगमा ने बताया कि वह प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल आई थी। डॉक्टर और स्टाफ ने समय रहते इलाज किया। बेटी का जन्म हुआ है। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. प्रभाशंकर ने बताया कि अब तक चार मरीजों को होम्योपैथिक दवाएं दी गई हैं। मेले में स्टाफ नर्स शर्मिला, लैब टेक्नीशियन कार्तिकेय मिश्रा, फार्मासिस्ट और आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद रहा। अस्पताल में बुखार, शुगर, बीपी, वजन, हीमोग्लोबिन और प्रसव बाद देखभाल जैसी सुविधाएं मौजूद थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें