फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: कड़ी सुरक्षा और सघन जांच के बीच शुरू हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा

जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा रविवार को आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लग गई थीं। पहली पाली में 2640 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह से ही केंद्रों के बाहर हलचल बढ़ गई थी। अभ्यर्थी समय से पहले पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। जांच प्रक्रिया के चलते कुछ देर तक कतारें लगी रहीं, लेकिन व्यवस्था नियंत्रित रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें