किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारी कमरौली थाना परिसर में सैकड़ों किसानों के साथ एकत्र हुए। थाने के सामने स्थित रेलवे क्रासिंग में वर्षों से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर उचित कार्यवाही व हल न होने पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। जिससे समस्या घटने के बजाय बढ़ती जा रही है।