फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी के शाहगढ़ कस्बे में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली

यूपी के अमेठी में शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत शाहगढ़ कस्बा में बच्चों की रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों ने अभियान के स्लोगन लिखी तख्तियों व पंपलेट बांटकर अभिभावकों को जागरूक किया। रैली शाहगढ़ कस्बा स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय से स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक ध्रुवराज यादव ने किया। सेवा भारती जिलाध्यक्ष उमाशंकर शुक्ला ने नवप्रवेशी बच्चों को पेन किट और पुष्प देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, पृथ्वीपाल, बजरंग बली यादव, अरविंद शर्मा, ज्ञानेंद्र पांडेय, राम लाल अग्रहरि, गिरधारी यादव, राम सजीवन शर्मा, विनोद कुमार मुन्ना, राम अभिलाख पाल, पूनम उपाध्याय मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें