फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी की राजनीति के 'दादा' को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, पंचतत्व में विलीन हुए तेजभान सिंह

अमेठी में गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता, लोकतंत्र सेनानी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन समर्पित कार्यकर्ता दादा तेजभान सिंह को रविवार को उनके पैतृक गांव अचलपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सुबह से ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। गांव की गलियों से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंतिम यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां लोग हाथ जोड़कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धापूर्वक नमन करते रहे। पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूरे क्षेत्र में शोक और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। दादा तेजभान सिंह का शनिवार को 83 वर्ष की आयु में लखनऊ के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव अचलपुर पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, व्यापारी, शिक्षक, किसान तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अंतिम संस्कार तक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का सिलसिला निरंतर जारी रहा। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपने लोकप्रिय नेता को भावभीनी विदाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें