फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचे अंकुर त्रिपाठी, लोगों ने किया स्वागत

अमेठी के रहने वाले अंकुर त्रिपाठी ने संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2024 की परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल करके जिले का नाम रोशन किया। जगदीशपुर क्षेत्र के कचनांव गांव निवासी अंकुर के पिता सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी किसान हैं। इससे पहले अंकुर ने यूपीएससी परीक्षा पास करके आईपीएस बन गए थे। उन्होंने हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग के दौरान तैयारी करते हुए आईएस बनने में सफलता हासिल की है। 22 अप्रैल 2025 को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद वह पहली बार घर पहुंचे। जगदीशपुर चौराहे पर क्षेत्रवासियों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। बधाई देने वालों में आईएफएफडीसी नई दिल्ली के चेयरमैन गुरु प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. प्रज्ञा बाजपेई, राजेश्वर प्रताप सिंह, सुनील सेठ, अजय नारायण त्रिपाठी और अमित सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें