अमेठी के संग्रामपुर के जोगापुर अम्मरपुर निवासी शहीद सीआरपीएफ हवलदार केदारनाथ मिश्र की छोटी बेटी सुषमा मिश्र का विवाह बृहस्पतिवार को उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। त्रिसुंडी कैंप से पहुंचे अधिकारी और जवान समारोह में विशेष रूप से शामिल हुए। दुल्हन के सिर पर चुनरी थामकर ‘साया’ की परंपरा निभाने के साथ उन्होंने ऐसा स्नेह दिखाया कि पूरा पंडाल भावनाओं से भर गया...