फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिव बाबा धाम में आस्था का सैलाब, अव्यवस्था बनी बाधा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, कीचड़ में फिसले श्रद्धालु

श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शिव बाबा धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज़ से आए हजारों भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सावन के पावन पर्व पर पूजा-अर्चना में लीन रहे। इस पवित्र माह में श्रद्धा और आस्था के बीच अव्यवस्था हावी रही। बारिश के कारण मंदिर परिसर के दोनों मुख्य गेटों के बाहर कीचड़ का साम्राज्य फैला रहा, जिससे श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।हालांकि, नगर पालिका द्वारा करीब 10 दिन पहले दोनों गेटों के सामने ईंट भट्ठे की राख डलवाई गई थी लेकिन समुचित जल निकासी और रखरखाव न होने के कारण रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए। बारिश के बाद हालात और भी खराब हो गए, जिससे कई श्रद्धालु फिसलकर गिर पड़े। इसके बाद भी सुबह से शाम तक बड़ी तादात में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें